1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 अप्रैल: मिथुन राशि वालों को रखना होगा अपनी वाणी पर संयम, वहीं इन लोगों का दिन रहेगा सामान्य

राशिफल 10 अप्रैल: मिथुन राशि वालों को रखना होगा अपनी वाणी पर संयम, वहीं इन लोगों का दिन रहेगा सामान्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2021 08:00 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 08:00 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। शिवरात्रि व्रत किया जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

aaj ka rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। शिवरात्रि व्रत किया जाएगा। आज दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 58 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Vastu Tips: डाइनिंग रूम में बड़ा शीशा लगाना भाग्य के लिए होता है शुभ, वास्तु दोष दूर होने के साथ होते हैं ये अचूक लाभ

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नए काम करने की सोच सकते हैं। आपका सोशल मिडिया के जरिए कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको घर वालों से मदद मिल सकती है। महिलाएं आज घर के काम में ज्यादा बिजी रहेंगी। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि

वृष राशि वालों का दिन आज बेहतरीन रहेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कर्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे होंगे। माता का सहयोग आपको मिलेगा। भाई- बहन के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगें। स्वास्थ बेहतर रहेगा। करोबार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहत की जरूरत है। सारी परेशानियां खत्म होंगी। 

मिथुन राशि 

mithun rashi
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों का दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के सीनियर आपके काम से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगें। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी काम में आप बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है। 

Chanakya Niti: शत्रु की कमजोरियों का पता लगाने के लिए मनुष्य को बस करना होगा ये काम

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। आज किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कुछ मामलें उलझ भी सकते हैं। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचाना चाहिए नहीं तो वह काम आपको दोबारा करना पड़ सकता है। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी। करोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा।

सिंह राशि

singh rashi
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

सिंह राशि वालों का दिन आज बढ़िया रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। आज कोई रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकता है। शाम दोस्तों के साथ बातचीत करने से आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का दिन आज फेवरेबल रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरे हो जाएंगी। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। पिता का भरोसा आप पर बना रहेगा। 

तुला राशि 

tula rashi
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

तुला राशि वालों को आज परिवार की मदद कुछ कम ही मिल पाएगी। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प लेने से आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। आपकी सभी परेशानियां जल्द दूर होंगी। दोस्त की मदद से करोबार की स्थिति अच्छी होगी। आज फॉन पर ज्यादा ना लगें नहीं तो माता आप पर गुस्सा कर सकती है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले को अपने परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। इस राशि के कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई पर जयादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है। इससे बचने के लिए फोन पर कम ध्यान लगाएं। शाम को किसी मित्र के साथ लम्बी बात होगी। 

धनु राशि

dhanu rashi
Image Source : INDIA TV धनु राशि 

धनु राशि वालों का दिन आज शानदार रहेगा। ऑफिस के काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स केलिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जाएगी। छोटी बहन आज अपसे पढ़ई में मदद मांग सकती है। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। 

मकर राशि

मकर राशि वालों आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आस-पास शांती का महौल बना रहेगा। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम का मन बन सकता है। आज आपको काम और मेहनत ज्यादा करनी पढ़ेगी। लेकिन, आपको सफलता जरूर मिलेगी। 

विष्णु पुराण: राह चलते दिखें ये 5 चीजें तो तुरंत बना लें दूरी, मानी जाती है अपवित्र

कुंभ राशि 

kumbh rashi
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों का दिन आज उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। समय से आपके काम पूरे हो जाएंगे। नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। महिलाएं आज अपने बढ़ते वजन से थोड़ी परेशान हो सकती हैं, लेकिन रोजाना सुबह व्यायाम करने से सब ठीक हो जाएगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों का दिन आज मिला-जुला रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी काम में अनुमान से ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दोस्त की मदद से करोबार में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल