1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 अप्रैल 2021: कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानिए अन्य का हाल

राशिफल 18 अप्रैल 2021: कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानिए अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2021 08:49 pm IST,  Updated : Apr 18, 2021 06:27 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन।

आज का राशिफल - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, इसे पूरा करने में कलीग आपकी साहयता कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आज कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी, जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। मां कात्यायनी का ध्यान करें, मन में शांती बनी रहेगी।

वृष राशि 

वृष राशि वालों की आज कई योजनाएं समय से पूरे हो जाएंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।  मां दुर्गा की आरती करें, घर से कलह दूर होगा।

मिथुन राशि 

mithun
Image Source : INDIA TV मिथुन 

मिथुन राशि वाले आज परिवार के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कुछ नए विचारों पर भी काम कर सकते हैं। मां दुर्गा को कुमकुम अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है, आप उन्हें समझने की कोशिश करें। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे और उनके साथ भविष्य को लेकर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, सारे काम  बनेगें।

सिंह राशि

singh
Image Source : INDIA TV सिंह 

सिंह राशि वालों का दिन आज मिला-जुला रहेगा। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान से कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए।किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मां कात्यायनी को फूल अर्पित करेंगे तो कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आस-पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि

tula
Image Source : INDIA TV तुला 

तुला राशि वालों को आज कोई पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगाएं , रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के आज अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार को बढ़ानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिल कर किए गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। लव मेट्स एक दूसरे की भावनओं को समझेंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीख सकते हैं। व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति होगी। मां कात्यायनी को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु राशि

dhanu
Image Source : INDIA TV धनु 

धनु राशि वालों को आज नए कार्य करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करतें हुए समय बिताएंगे। बॉस आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे। आपकी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज सुबह व्यायाम करें इससें आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें ,लाभ  के अवसर मिलेंगे। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे। आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आर्थिक मामलो में दोस्तों से मदद मिल सकती है। आखों का खास ख्याल रखें। मां कात्यायनी के सामने हाथ जोड़े, माता पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि

kumbh
Image Source : INDIA TV कुंभ 

कुंभ राशि वालों को आज रोजमर्रा के कार्यों से फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। समाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से कलेश दूर हो जाोएंगें। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगें। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। मां दुर्गा के पैर छुएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के आज घर के बड़ों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आएगा। पिता, बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कला के क्षेत्र से जुडे़ लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। मां कात्यायनी को नारियल अर्पित करें, रूकें हुए काम पूरें होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल