1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 मार्च: कन्या राशि वालों के मन-मुताबिक पूरे होंगे सारे काम, वहीं इन्हें हो सकती है पेरशानी

राशिफल 28 मार्च: कन्या राशि वालों के मन-मुताबिक पूरे होंगे सारे काम, वहीं इन्हें हो सकती है पेरशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2021 06:25 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 06:25 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। पूर्णिमा आज रात 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

aaj ka rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन रविवार है। पूर्णिमा आज रात 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज होलिका दहन भी किया जायेगा। आज रात 9 बजकर 49 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 36 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

Holika Dahan 2021 Upay: होलिका दहन पर करें ये खास उपाय, हर कष्ट से छुटकारा मिलने के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

मेष राशि

मेष राशि वाले आज अपने घर के काम में ही वयस्त रहेंगे। परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। शाम को आपकी किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आप किसी काम को करने के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी ,व्यपारियों को लाभ होगा।  

वृष राशि

वृष राशि वालों का आज कोई बड़ा काम किसी दोस्त की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। आज परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका पढ़ाई के प्रति रूझान बनी रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। 

मिथुन राशि

mithun rashi
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के काम आज बनते-बनते रूक जायेंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अनजान व्यक्ति से दूरी बना के रखें। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज आप आपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे, और उन्हें समझने की कोशिश करेंगें। आपको घर पर कोई मरम्मत का काम कराना पढ़ सकता है। आज आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

Holi 2021: जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है धुलेंडी पर्व

सिंह राशि

singh rashi
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

सिंह राशि वाले आज सभी जरूरी काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ खुशी के पल बितायेंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। कारोबारियों के बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। दांपत्य जिवन में सुख शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के आज सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कैमिकल इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों को सोशल मिडिया के जरिये कुछ नया सीखने को मिलेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। 

तुला राशि

tula rashi
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

तुला राशि वाले आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ बैठकर लंच एंजॉय करेंगे। ऑफिस का काम आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। रूके हे काम पूरें होंगे। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज पूरा दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपका काफी धन लाभ हो सकता है। 

धनु राशि

dhanu rashi
Image Source : INDIA TV धनु राशि 

धनु राशि वालों को आज नए लोगों से मुलाकात करना फायदा दिला सकती है। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को ही जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बेरोजगारो को रोजगार को अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के घर पर आज धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपने भविष्य के बारे में पिता से विचार-विमर्श कर सकते है। घर से बहार जाते समय जरूरी समान ले जाना ना भूलें। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। छात्रों को आज कुछ नया सिखने का मोका मिलेगा, गुरू का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा।

कुंभ राशि 

kumbh rashi
Image Source : INDIA TV कुंभ 

कुंभ राशि वालों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चो की सेहत का ख्याल रखें, उन्हे ठंडा खानें से बचाएं।

जब मनुष्य का 1 से ज्यादा दुश्मनों से हो सामना तो 100 फीसदी जीतने के लिए अपनाएं ये चाणक्य नीति

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज किसी काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। छात्रों को कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचें। सिनियर्स का स्पॉर्ट रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल