1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 नवंबर राशिफल: इस माह के पहले दिन वृष राशि को मिलेगी ऑफिस में वाहवाही, जानें अन्य राशियों का हाल

1 नवंबर राशिफल: इस माह के पहले दिन वृष राशि को मिलेगी ऑफिस में वाहवाही, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2019 01:57 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 02:04 pm IST

कार्तिक शुल्क पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है । पंचमी तिथि रात 12 बजकर 51 मिनट तक ही रहेगी

horoscope 1 November 2019
horoscope 1 November 2019

धनु राशि 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे | आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है | आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी | आपके काम में नयापन आयेगा | अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा | आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी | आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा | आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं | लवमेट एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे | लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, लाभ के मौके प्राप्त होंगे | 

मकर राशि 
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा | थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है | आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं | आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी | बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जासकते हैं | आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा | आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं | जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं | गायत्री मंत्र का जप करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल