1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 अक्टूबर: छठ पूजा और माह का आखिरी दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 31 अक्टूबर: छठ पूजा और माह का आखिरी दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 30, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 12:21 pm IST

कार्तिक शुल्क पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरूवार का दिन है। इसके साथ ही छठ पूजा का पहला दिन है।

Horoscope 31 October 2019 chhath
Horoscope 31 October 2019 chhath

सिंह राशि 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

कन्या राशि 
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल