1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सुबह राहु और केतु एक साथ कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

आज सुबह राहु और केतु एक साथ कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2019 12:52 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 05:07 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। इस दिन सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर मध्यम राहु मिथुन राशि में और मध्यम केतु धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 23 मार्च, 2019 को स्पष्ट राहु मिथुन राशि में और स्पष्ट केतु धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Rahu and ketu transit
Rahu and ketu transit

सिंह राशि
राहु आपके ग्यारहवें स्थान पर, जबकि केतु आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। राहु-केतु के इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में धन लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन समय निकल जाने पर आपको लाभ पाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए उचित समय का पूरा ध्यान रखें। साथ ही इस दौरान किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिये आपको अपना रहन-सहन और व्यवहार अच्छा बनाये रखना चाहिए। इससे आपको वाहन, जीवनासाथी और संतान से संबंधित हर प्रकार का सुख मिलेगा।

सामाजिक कार्यों में लगे रहने से आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा भी बने रहेंगे। अतः अगले 18 महीनों तक राहु-केतु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए सफाईकर्मी को आदरपूर्वक कुछ न कुछ दान करते रहें। साथ ही गणेश जी की उपासना करें। इससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
राहु आपके दसवें स्थान पर, जबकि केतु आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। राहु-केतु का ये गोचर आपके लिये हर तरह से लाभकारी और सफलता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करनेवालों के बड़े अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपके यश, सम्मान में भी वृद्धि होगी। साथ ही आपका पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवनसाथी और दोस्तों से आपको विशेष सहयोग मिलेगा।

हालांकि बड़े बेटे से सहयोग पाने के लिये आपको थोड़ी कोशिशें करनी पड़ सकती है। अतः अगले 18 महीनों तक राहु-केतु के शुभ फल पाने के लिए अपना सिर ढक्कर रखें। साथ ही चांदी धारण करें। ऐसा करने से आपका मान-सम्मान बना रहेगा और काम में आपको सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल