1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. गणेश तिल चतुर्थी राशि के अनुसार अपनाएं ये उपाय, मिलेगा संतान सुख और धनलाभ

गणेश तिल चतुर्थी राशि के अनुसार अपनाएं ये उपाय, मिलेगा संतान सुख और धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2018 07:44 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 07:44 pm IST

आज के दिन किस राशि वाले क्या उपाय करें कि संतान की तरक्की हो, बच्चों की हर प्रकार से सुरक्षा हो, साथ ही जिनके जल्द ही संतान होने वाली है, उनके बच्चों की सेहत अच्छी रहे और उनका भविष्य उज्ज्वल हो।

sankasti chaturth
sankasti chaturth

सिंह राशि
जिनकी संतान है, वे अपने बच्चों की तरक्की और उनकी सुरक्षा के लिए वहीं जिनके जल्द ही संतान होने वाली है, तो उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिये और उज्ज्वल भविष्य के लिये- गणेश जी को तिल रखे हुए 11 मोदक का भोग लगाएं और बाद में उन्हें बच्चों में बांट दें। अगर मोदक न मिलें तो पीली बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाएं। संतान के जीवन में हमेशा खुशहाली रहेगी।

कन्या राशि
अगर आपकी संतान है, तो अपने बच्चों की तरक्की के लिए उनकी सुरक्षा के लिए साथ ही अगर आपकी जल्द ही संतान होने वाली है, तो उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिये और उज्ज्वल भविष्य के लिये- आज के दिन गणेश जी के मन्त्र का 11 बार जाप करें। मंत्र है-
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:
निर्विघ्नं कुरूमें देव सर्व कार्येषु सर्वदा।

इस मंत्र का जाप करने में कठिनाई महसूस हो, तो केवल श्री गणेशाय नमः  मंत्र का 11 बार जाप करें और जाप करने के बाद भगवान को तिल का भोग लगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें राशि के अनुसार और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल