1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. गणेश तिल चतुर्थी राशि के अनुसार अपनाएं ये उपाय, मिलेगा संतान सुख और धनलाभ

गणेश तिल चतुर्थी राशि के अनुसार अपनाएं ये उपाय, मिलेगा संतान सुख और धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2018 07:44 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 07:44 pm IST

आज के दिन किस राशि वाले क्या उपाय करें कि संतान की तरक्की हो, बच्चों की हर प्रकार से सुरक्षा हो, साथ ही जिनके जल्द ही संतान होने वाली है, उनके बच्चों की सेहत अच्छी रहे और उनका भविष्य उज्ज्वल हो।

sankasti chaturth
sankasti chaturth

मिथुन राशि
अगर आपकी संतान है, तो अपने बच्चों की तरक्की और उनकी सुरक्षा के लिये वहीं अगर आपकी जल्द ही संतान होने वाली है, तो उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिये और उज्ज्वल भविष्य के लिए आज के दिन तिल में गुड़ मिलाकर उसके लड्डू बनाएं। अब सबसे पहले श्री गणेश को लड्डूओं का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसमें से सात लड्डू लेकर सात छोटी कन्याओं में बांट दें और उनका आशीर्वाद लें। अगर सात कन्या न मिलें तो एक ही कन्या को सात तिल के लड्डू दे दें। कन्या के आशीर्वाद से आपके बच्चों की तरक्की ही तरक्की होगी।

कर्क राशि
अगर आपकी संतान है, तो अपने बच्चों की तरक्की के लिये, उनकी सुरक्षा के लिए वहीं जिनके जल्द ही संतान होने वाली है, तो उसके अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही उज्ज्वल भविष्य के लिए
आज के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करके संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें। पाठ करते समय हाथ में तिल लेकर रखें और जब पाठ खत्म हो जाये तो तिल को पानी के साथ मिलाकर सूर्यदेव को चढ़ा दें।

संकटनाशक गणेश स्तोत्र
प्रणम्यं शिरसां देवं गौरीपुत्र विनायकम्।
भक्तावासं स्मरेन्नित्मायु: कामार्थसिद्धये।।
प्रथमं वक्रतुण्डं च एकदतं द्वितीयकंम्।
तृतीयं कृष्णपिङ्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्।।
लम्बोदरं पञ्चमं च षष्ठं विकटमेव च।
सप्तमं विघ्नराजं च धूम्रवर्णं तथाष्टमम्।।
नवमं भालचद्रं च दशमं तु विनायकम।
एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजाननमं।।
द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्यं यं पठेन्नर:।
न च विघ्रभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं प्रभो।।
विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी लभते धनं।
पुत्रार्थी लभते पुत्रान् मोक्षार्थी लभते गतिम।।
जपेद्गणपतिस्तोत्रम षड्भिर्मासै: फलं लभेत।
संवत्सरेण सिद्धिं च लभते नात्र संशय:।।
अष्टभ्यो ब्राह्मणेभ्यश्य लिखित्वा य: समर्पयेत।
तस्य विद्याभवेत्सर्वा गणेशस्य प्रसादत:।।

अगली स्लाइड में पढ़ें राशि के अनुसार और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल