1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सिंह फरवरी मासिक राशिफल 2021: रिश्तों को लेकर ये महीना बरतें ज्यादा सावधानी, हो सकते हैं कई बदलाव

सिंह फरवरी मासिक राशिफल 2021: रिश्तों को लेकर ये महीना बरतें ज्यादा सावधानी, हो सकते हैं कई बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 08:59 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 03:10 am IST

जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2021।

Singh February masik rashifal 2021- India TV Hindi
Singh February masik rashifal 2021 Image Source : INDIA TV

साल 2021 का दूसरा माह फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह राशि राशिपरिवर्तन करेंगे। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जहां 4 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। वहीं 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए ज्योतिषाचार्य अनिल ठक्कर से कैसा रहेगा सिंह राशि वालों के लिए फरवरी माह।  

  

सिंह फरवरी मासिक राशिफल 2021

सिंह राशि के लोग अधिकतर अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करते हैं। वे ईमानदार होते हैं और ईमानदारी ही पसंद करते हैं। फरवरी का महीना आपको बहुत कुछ सिखा कर जाएगा। आपके सामने काफी चुनौतियां रहेंगी। विशेष रूप से सेहत और पैसों को लेकर आपको जागरूक होना होगा क्योंकि इन दो समस्याओं का सामना मुख्य रूप से आपको इस महीने करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व क्षमता और मेहनत के बल पर अपनी सभी चुनौतियों का सामना कर पाने में कामयाब रहेंगे और सफल होंगे। 

सिंह राशि के लोग फरवरी के महीने में विदेश जाने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि ग्रहों का गोचर आपके पक्ष में नजर आ रहा है और यदि आप अपने पहले से ही इस दिशा में प्रयास किया है तो आपको सफलता मिल सकती है। इसके अतिरिक्त आपको यदि काफी समय से बैंक लोन लेने में कोई परेशानी आ रही थी और आपका बैंक लोन पास नहीं हो रहा था तो इस अवधि में पास हो सकता है और इससे आप अपने कई और रुके हुए कामों को भी पूरा कर पाएंगे। इसी के साथ खुशखबरी यह भी है कि यदि आपने पहले से कोई बैंक लोन ले रखा है और उसे चुकाना चाहते हैं तो उसमें भी आपको कामयाबी मिलेगी लेकिन फरवरी के अंतिम दो सप्ताहों में। फरवरी महीने के दौरान आप अपने प्रियतम को खुशी देने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ लेंगे जिससे आप अपने रिश्ते में चली आ रही तनातनी से मुक्त हो जाएंगे और बहुत अच्छे तरीके से अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। 

आपको अपने अहम से बचना होगा क्योंकि यह आपका सबसे बड़ा शत्रु हो सकता है। आपको इस महीने के मध्य में कुछ यात्राएं करनी पड़ेंगी जोकि आपके व्यापारिक संबंधों को और भी मजबूत बनाने वाली साबित होंगी। उन यात्राओं को करने से पूर्व पूरी तैयारी करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो और आप उन यात्राओं का अधिक से अधिक लाभ उठा पाएं। आपके छोटे भाई बहनों से आपके संबंध महीने की शुरुआत में बिगड़ सकते हैं। हालांकि महीने के उत्तरार्ध में स्थितियों में बदलाव आने के बाद पूर्ववत संबंध स्थापित हो जाएंगे लेकिन आपको अपनी तरफ से कोशिश करनी चाहिए कि ऐसा ना हो क्योंकि इससे उन्हें भी दुख होगा और आपको भी। 

आप सच्चाई के पक्षधर हैं लेकिन कभी-कभी साफ बोल देना भी गलत होता है इसलिए अपने दांपत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए अपने जीवन साथी के मन को भी पढ़ने की कोशिश करें ताकि आप दोनों के बीच किसी तरह की कोई दूरी ना रहे। इसके साथ ही आप यदि कोशिश करना चाहें तो अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आपके बीच का रिश्ता और भी गहरा होगा। 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल