1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, सबसे ज्यादा इस राशियों पर पड़ेगा असर

आज सूर्य कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, सबसे ज्यादा इस राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 08:07 am IST

आज सूर्य कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, सबसे ज्यादा इस राशियों पर पड़ेगा असर सुबह सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और जिस दिन सूर्य किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Sun transit gemini on 15 june 2018
Sun transit gemini on 15 june 2018

सिंह राशि
सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्य़ के इस गोचर से आपकी आमदनी में कुछ गड़बड़ हो सकती है। पैसे मिलने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। साथ ही अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अतः आमदनी में बढ़ोतरी के लिये और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए रात के समय अपने सिरहाने पर 5 मूली या 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कर दें। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

कन्या राशि
सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध राज्य और पिता से है। सूर्य़ के इस गोचर से आपको अपने करियर में तरक्की मिलेगी और साथ ही आपके पिता के भी हर काम बनेंगे। अतः अपने करियर में तरक्की पाने के लिये और पिता के कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज से 16 जुलाई तक सिर ढक्कर रखें और सफेद या ऑफ व्हाइट रंग की टोपी या पगड़ी पहनें। इससे आपकी और आपके पिता की तरक्की सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल