1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, सबसे ज्यादा इस राशियों पर पड़ेगा असर

आज सूर्य कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, सबसे ज्यादा इस राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 08:07 am IST

आज सूर्य कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, सबसे ज्यादा इस राशियों पर पड़ेगा असर सुबह सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और जिस दिन सूर्य किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Sun transit gemini on 15 june 2018
Sun transit gemini on 15 june 2018

तुला राशि
सूर्यदेव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में नवें स्थान का संबंध भाग्य से होता है। अतः इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको अपने कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। आपके सारे काम एक-एक करके बनने लगेंगे। इन सबका लाभ उठाने के लिये अगले 30 दिनों के दौरान  घर में पीतल के बर्तन उपयोग में लाएं और किसी को पीतल की कोई चीज़ दान में या गिफ्ट में न दें। इससे आपको अपने भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध हमारे स्वास्थ्य से है, हमारी आयु से है। अतः अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये, लंबी आयु की प्राप्ति के लिए काली गाय की सेवा करें। साथ ही अगले 30 दिनों के दौरान जब भी मौका मिले तो बड़े भाई का सहयोग करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको लंबी आयु की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल