1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, सबसे ज्यादा इस राशियों पर पड़ेगा असर

आज सूर्य कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, सबसे ज्यादा इस राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 08:07 am IST

आज सूर्य कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, सबसे ज्यादा इस राशियों पर पड़ेगा असर सुबह सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और जिस दिन सूर्य किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Sun transit gemini on 15 june 2018
Sun transit gemini on 15 june 2018

कुंभ राशि
सूर्यदेव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको विद्या का लाभ मिलेगा। आपको संतान का सुख मिलेगा। गुरु के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। लवमेट के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। तो अगले 30 दिनों तक इन सब विषयों का फायदा उठाने के लिए छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें। इससे आपको संतान का सुख मिलेगा। साथ ही आपको विद्या का लाभ मिलेगा। इसके अलावा गुरु और लवमेट के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

मीन राशि
सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में चौथा स्थान भूमि, भवन और वाहन से संबंध रखता है। अतः सूर्य़ के इस गोचर से आपको भूमि, भवन और वाहन का फायदा मिलेगा। इन सबका लाभ उठाने के लिये अगले 30 दिनों तक किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं। इससे आपको मिलने वाले फलों की शुभता सुनिश्चित होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल