1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य ने किया वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज सूर्य ने किया वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 01:25 pm IST,  Updated : May 15, 2018 01:47 pm IST

सूर्यदेव ने आज सुबह 05:03 पर वृष राशि में प्रवेश किया था और इस संक्रांति का पुण्यकाल आज सुबह 11:27 तक रहेगा। पुण्यकाल के दौरान दान-पुण्य करना बड़ा ही फलदायी माना जाता है। यह कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए बुरा होगा। जो कि पूरे एक माह रहेगा। जानिए कैसे रहेगा आपके लिए यह माह।

Sun transit tarus on 15 may 2018
Image Source : PTISun transit tarus on 15 may 2018

मिथुन राशि
आपकी पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है। किसी करीबी मित्र से मन की बात कहना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। सामूहिक किये गये कामों में आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में सभी काम बहुत आसानी से पूरा हो जायेगा। आज आपके मन में आदर्शवादी विचार आयेंगे। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। इससे आपको फायदा होगा।

कर्क राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको दुःखी कर सकता है। बेहतर होगा आप इसे जल्दी छोड़ दें। दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। इस राशि की महिलायें अगर मार्केटिंग के लिये जा रही हैं तो आज उन्हें पहली नजर कोई चीज पसंद आ सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण आप थोड़े निराश हो सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल