1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

14 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 07:01 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्यदेव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। 13 अप्रैल तक वह यहीं रहेंगे। जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर।

sun transit pisces
sun transit pisces

धनु राशि 
सूर्य आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे इस स्थान का संबंध भूमि, भवन, वाहन और माता से है। सूर्य के इस गोचर से आपको पद, भूमि, भवन, वाहन और निरंतर रूप से धन लाभ मिलेगा। साथ ही आपकी संतान को भी आर्थिक रूप से फायदा होगा। इसके अलावा आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने कामों को अधिक बुद्धिमत्ता से पूरा कर पायेंगे। सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये जरूरतमंद लोगों को यथाशक्ति भोजन कराएं और संभव हो तो भोजन में कुछ न कुछ मीठा जरूर खिलाएं।

मकर राशि 
सूर्यदेव ने आपके तीसरे स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके भाई-बहनों और आपकी अभिव्यक्ति से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। आपको भाई- बहनों के साथ अपने व्यवहार में नरमी बरतने की जरूरत है। समय आने पर वो आपके काम आ सकते हैं। इस दौरान आपको किसी से भी कोई बात करते समय अपने हाव-भाव, यानी एक्सप्रेशन पर भी थोड़ा ध्यान देना चाहिए। आपके साथ कभी-कभी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप कहना कुछ चाहते हैं, लेकिन दूसरा कुछ और ही समझ बैठता है। अतः सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये मन्दिर में जाकर सेवा कार्य करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल