1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

14 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 07:01 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्यदेव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। 13 अप्रैल तक वह यहीं रहेंगे। जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर।

sun transit pisces
sun transit pisces

कुंभ राशि 
सूर्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे, दूसरे स्थान का संबंध सीधे- सीधे आपकी आर्थिक स्थिति और धन से है । सूर्य के इस गोचर से आपको मेहनत के अनुरुप धन प्राप्त होगा। साथ ही आपकी योग्यता आपके कार्यों को सफल बनाने मे मदद करेगी। अतः सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- कोई ऐसी मिठाई मंदिर या धर्मस्थल पर भेंट करें, जिसमें बादाम पड़ा हो। अगर मिठाई नहीं चढ़ा सकते तो मन्दिर में केवल बादाम भेंट करें।

मीन राशि 
सूर्य आपके पहले, यानी लग्न स्थान पर गोचर करेंगे । सूर्य के इस गोचर से आपको हर तरह का सुख मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपनी सूझ-बूझ से अपनी स्थिति को और भी बेहतर बनाने में सफल होंगे। इस दौरान आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे और बिजनेस संबंधी यात्राओं में आपको लाभ मिलेगा। सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल