1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

14 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 07:01 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्यदेव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। 13 अप्रैल तक वह यहीं रहेंगे। जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर।

sun transit pisces
sun transit pisces

सिंह राशि 
सूर्य आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे आठवां स्थान स्वास्थ्य से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको आने वाले 30 दिनों तक अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। साथ ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिये आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए और गुस्सा अवॉयड करना चाहिए। सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये बड़े भाई या बड़े भाई जैसे किसी और को, जब भी आपकी जरूरत पड़े, तो उनकी मदद जरूर करें।

कन्या राशि 
सूर्य आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। सातवां स्थान जीवनसाथी का होता है। अतः सूर्य के इस गोचर से आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके जीवनसाथी की तरक्की सुनिश्चित होगी। अतः सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये खाना खाते समय अपने भोजन में से रोटी का एक हिस्सा निकालकर ऑफिस या स्कूल-कॉलेज में अपने किसी सहयोगी को खिलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल