1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

14 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 07:01 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्यदेव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। 13 अप्रैल तक वह यहीं रहेंगे। जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर।

sun transit pisces
sun transit pisces

मिथुन राशि 
सूर्य आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे, जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके करियर और पिता से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर में नई कामयाबी मिलेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत सफल होगी। साथ ही आपके पिता की बेहतरी सुनिश्चित होगी और पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये अगले 30 दिनों तक काले या नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

कर्क राशि 
सूर्य आपके नवें घर में गोचर करेंगे। इस स्थान का संबंध आपके भाग्य से है । सूर्य के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। हालांकि इस दौरान भाईयों से आपको अधिक सहयोग नहीं मिल पायेगा। अतः सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये घर में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करें। अगर घर में पीतल के बर्तन नहीं है तो बाजार से कोई भी एक पीतल का बर्तन ले आएं और घर मे उसका उपयोग करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल