1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सूर्य का गोचर, मेष सहित इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं ये लोग रहें सतर्क

सूर्य का गोचर, मेष सहित इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2021 07:15 am IST,  Updated : Jul 16, 2021 01:13 pm IST

आज से लेकर 16 अगस्त के दौरान विभिन्न राशियों पर सूर्यदेव के अलग-अलग प्रभाव होंगे। साथ ही सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए आपको कौन से उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Sun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का- India TV Hindi
Sun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल Image Source : INSTAGRAM/SHREERADHEMAA

आज शाम 4 बजकर 53 मिनट पर सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 16 अगस्त की देर रात 1 बजकर 16 मिनट तक यहीं पर रहेगा। बता दें कि किसी भी सूर्य की संक्रांति के पुण्यकाल का बहुत ही महत्व होता है। संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा ही महत्व होता है। 

सूर्य की कर्क संक्रांति का पुण्यकाल आज सुबह सूर्योदय से शाम 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। आप इस समय के बीच कभी भी स्नान-दान कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आज से लेकर अगस्त महीने की 16 तारीख तक, यानी लगभग 30 दिनों के दौरान विभिन्न राशियों पर सूर्यदेव के अलग-अलग प्रभाव होंगे। साथ ही सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए आपको कौन से उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में चौथा स्थान जीवन में माता, भूमि-भवन और वाहन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको 16 अगस्त तक अपनी मेहनत के बल पर भूमि का लाभ मिलेगा, भवन का लाभ मिलेगा, साथ ही वाहन का लाभ भी मिलेगा। तो इन सब चीज़ों का उचित लाभ उठाने के लिए आपको अगले 30 दिनों तक किसी जरुरतमंद को भोजन कराना चाहिए।

वृष राशि
सूर्यदेव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहन और अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आप खुलकर दूसरों के आगे अपनी बात रख पायेंगे। तो भाई-बहनों के साथ संबंधों को बेहतर बनाये रखने के लिए और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी को कायम रखने के लिए 16 अगस्त तक धार्मिक कार्यों में सहयोग दें।

Sawan 2021: सावन माह में बिल्कुल भी ना करें ये काम, भगवान शिव हो सकते हैं नाराज

Sun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का
Image Source : INDIA TVSun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

मिथुन राशि
सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपके धन में वृद्धि होने के असार कम हैं, लेकिन अगर मेहनत करेंगे तो आपको उचित फल जरूर प्राप्त होंगे। साथ ही आपको धन प्राप्ति के अच्छे मौके भी प्राप्त होंगे। तो अपने पास धन की गति को निरंतर बनाये रखने के लिए या धन के आसार बढ़ाने के लिये आपको किसी धर्मस्थल या मंदिर में नारियल का दान करना चाहिए ।

कर्क राशि
सूर्यदेव आपके जन्मपत्रिका के पहले स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न का होता है, यानि आपका खुद का स्थान होता है। अतः इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं। अपनी मेहनत के बल पर आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, आपके यश-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलता रहेगा। अतः अगले 30 दिनों के दौरान अशुभ फलों से बचने के रोज सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को नमस्कार करें।

Sun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का
Image Source : INDIA TVSun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

सिंह राशि
सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, परन्तु इस स्थान का संबंध व्यय से भी है। सूर्य के इस गोचर से आपको शैय्या सुख पाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, साथ ही आपके खर्चें भी कुछ हद तक बढ़ेंगे। तो इन सब परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए अपने घर की खिड़की और दरवाजें खुले रखें, ताकि आपके घर के अंदर सूर्य की उचित प्रकाश आ सकें।

Vastu Tips: नमक से दूर होगी घर की अशांति, बस गुरुवार को ऐसे करें इस्तेमाल

कन्या राशि
सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्य के इस गोचर से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ होंगे। साथ ही आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। अतः आमदनी में बढ़ोतरी के लिए और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए रात के वक़्त अपने सिरहाने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर उन्हें किसी धर्मस्थल या मंदिर में दान कर दें।

Sun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का
Image Source : INDIA TVSun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

तुला राशि
सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध राज्य और पिता से है। सूर्य के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता मिलने में थोड़ी परेशानी होगी। अतः अपने करियर में परेशानियों को मिटाने के लिए और पिता के कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज से 16 अगस्त तक अपना सिर ढक्कर रखें। सफेद रंग की टोपी या पगड़ी पहन सकते हैं। 

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में नवें स्थान का संबंध भाग्य से होता है। अतः इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको अपने कार्यों में भाग्य का साथ मेहनत के बल पर मिलेगा। मेहनत से आप ऊंचाईयों को छू सकते हैं। तो अगले 30 दिनों तक भाग्य का साथ पाने के लिए  घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि किसी अन्य को पीतल की कोई चीज गिफ्ट या दान न करें।

Sun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का
Image Source : INDIA TVSun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

धनु राशि
सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध हमारी आयु से है, हमारे स्वास्थ्य से है। सूर्य के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । अतः अपने अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिये लिए और लंबी आयु की प्राप्ति के लिए अगले 30 दिनों के दौरान जब भी मौका मिले तो बड़े भाई की मदद करें ।

मकर राशि
सूर्यदेव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से है और आपके दाम्पत्य जीवन से है। सूर्य के इस गोचर से आपके दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे, लेकिन साथ ही एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन भी सामने आयेंगे। इनसे आपको बचकर रहना चाहिए। तो जीवनसाथी के साथ अपने संबंध बेहतर करने के लिए अगले 30 दिनों के दौरान जब भी आपको मौका मिले, किसी जरुरतमंद को अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर खिलाएं। 

Sun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का
Image Source : INDIA TVSun Transit In Cancer 2021: आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

कुंभ राशि
सूर्यदेव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में छठे स्थान का संबंध मित्र और शत्रुओं से होता है। सूर्य के इस गोचर से आपके जीवन में मित्रों की वृद्धि होगी और शत्रुओं की गिनती में कमी आयेगी। तो अपने मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए बंदर को गुड़ खिलाएं। साथ ही मंदिर में बाजरा दान करें।

मीन राशि
सूर्यदेव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको मेहनत के बल पर विद्या का लाभ मिलेगा। आपको संतान पक्ष से सुख मिलने में आ रही दिक्कतें दूर हो जायेंगी। हालांकि गुरु और जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिये आपको कोशिश करनी होगी। तो अगले 30 दिनों तक परेशानियों को दूर करने के लिए छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें। इससे आपको संतान का सुख मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल