1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 मई राशिफल: शनिवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशहाली, वहीं ये लोग पा सकते है कामयाबी

11 मई राशिफल: शनिवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशहाली, वहीं ये लोग पा सकते है कामयाबी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2019 02:30 pm IST,  Updated : May 11, 2019 09:11 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही सूर्य कर रहा है कृतिका नक्षत्र में प्रवेश, जानें कैसा बीतेगा आपका शनिवार का दिन।

Horoscope 11 may 2019
Horoscope 11 may 2019

कुंभ राशि
आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान हो सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लायेगी। अपने ईष्टदेव को फूल अर्पित करें, सभी काम सफल होंगे।

मीन राशि
आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे।  किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल सकते हैं। इससे आपके कामकाज की गति मजबूत होगी। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे। अपने गुरु को प्रणाम करें, जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल