1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 मई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को अचानक मिलेगा धन लाभ, चमकेंगे कुंभ और मीन के भी सितारे

13 मई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को अचानक मिलेगा धन लाभ, चमकेंगे कुंभ और मीन के भी सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 13, 2019 06:51 am IST,  Updated : May 13, 2019 06:51 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज सीता जयंती है। इसे जानकी जयंती के नाम से जाना जाता है। आज के दिन राजा जनक की पुत्री और भगवान श्री राम की पत्नी सीता जी का विधि-विधान से पूजन करने का विधान है। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि -  आज आप लोगों से बातचीत करते समय उनकी बातों को ध्यान से सुनना पसंद करेंगे । इससे आपको काफी फायदा होगा । कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे । ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे । आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी । जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है । आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी । आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे । बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपको कारोबार में लाभ होगा । 

मीन राशि - आज सफलता आपके कदम चूमेगी । आप अपनी ताकत और काम से पहचाने जायेंगे । आप किसी सामाजिक समारोह में जाने का मन बना सकते हैं । जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होगा । आज आप ऑनलाइन साइट्स पर विजिट करेंगे । ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं । आपका रूका हुआ धन मिलने की भी आज पूरी उम्मीद है । ॐ शब्द का 11 बार जप करें, आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे । 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल