1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 फरवरी राशिफल: माह के पहले दिन हर्षण योग, मूल नक्षत्र और धनु राशि का चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

1 फरवरी राशिफल: माह के पहले दिन हर्षण योग, मूल नक्षत्र और धनु राशि का चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 06:37 pm IST

1 फरवरी राशिफल: आज रात 09 बजकर 07 मिनट तक मूल नक्षत्र और आज पूरा दिन पार करके अगली सुबह 06 बजकर 18 मिनट तक खुशी प्रदान करने वाला हर्षण योग रहेगा। मूल नक्षत्र और हर्षण योग, दोनों का ही संबंध केतु ग्रह से है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहे्गा आपका दिन।

1 febuary horoscope
1 febuary horoscope

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में थोड़ा सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार में सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ कोई कार्यक्रम बन सकता है। आपके सभी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं। आपको सफलता के नए रास्ते मिल सकते हैं। संतान के किसी कार्य में विजयी होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ सकती है। आप खुद को उर्जावान महसूस कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है। घर पर आप कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको सारी चीज़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोई नया काम शुरू करने के लिए आपको कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। धन लाभ को लेकर आपके मन में किसी तरह का शक हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल