1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 जनवरी 2018: कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढी नजर, बचकर रहें ये 6 राशियां

राशिफल 20 जनवरी 2018: कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढी नजर, बचकर रहें ये 6 राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 07:00 pm IST

आज शनिवार होने के साथ-साथ कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी चाल रहेगी। जिसकी कारण कुछ राशियों के लिए शनिवार अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। करियर की बेहतरी के लिए आप कुछ नया बदलाव करेंगे , जो फायदेमंद साबित होगा। आप ऑफिस में बचा काम जल्द खत्म कर परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते है। आज आपको उच्चाधिकारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी। अचानक आए पैसों से आपकी बड़ी समस्या सुलझ सकती है। कुछ करीबी लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं जो फायदेमंद हो सकते है।

कर्क राशि
आज खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेगें। आपके रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे। इन कामों को पूरा करने में सकारात्मक विचार से सहारा मिलेगा। दूर के किसी करीबी से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार होगा क्योंकि आपका रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ पहले हुई अनबन आज खत्म हो जायगी साथ ही दोनों के बीच के रिश्ते और भी मजबूत होंगे। मां दुर्गा की पूजा करें, सारे बिगड़े काम बनेंगे।

अगली  स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल