1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 जनवरी 2018: कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढी नजर, बचकर रहें ये 6 राशियां

राशिफल 20 जनवरी 2018: कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढी नजर, बचकर रहें ये 6 राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 07:00 pm IST

आज शनिवार होने के साथ-साथ कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी चाल रहेगी। जिसकी कारण कुछ राशियों के लिए शनिवार अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

तुला राशि
आज आपको बिजनेस में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप नए कारोबार की शुरुआत करना चाह रहे है तो आज का दिन शुभ है। पारिवारिक विवादों में थोड़ा उलझ सकते हैं साथ ही पुरानी चली आ रही रुकावटें आज आपको परेशान कर सकती हैं। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के योग नजर आ रहे है। हो सकता है बड़े भाई की मदद से कारोबार में तरक्की होगी। आज क्लाइंट से बात करते समय अपनी भाषा पर काबू रखें। फिजूल का खर्च आपके बजट को बिगड़ सकता है, शिव जी का जलाभिषेक करें। सेहत ठीक रहेगी ।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने प्रोजेक्ट के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। अगर आप शॉपिंग के लिए जाने की सोच रहें तो प्लान कैंसल कर दें। अचानक कोई मेहमान आपसे मिलने आ सकता है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। सीनियर्स आज आपके काम से खुश रहेंगे, आज आप मीठा बोलकर किसी से अपने काम पूरे करवा सकते हैं।

अगली  स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल