1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 जनवरी 2018: कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढी नजर, बचकर रहें ये 6 राशियां

राशिफल 20 जनवरी 2018: कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढी नजर, बचकर रहें ये 6 राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 07:00 pm IST

आज शनिवार होने के साथ-साथ कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी चाल रहेगी। जिसकी कारण कुछ राशियों के लिए शनिवार अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहेगा। इस राशि के दंपति आज जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान कर सकते है। किसी परेशान व्यक्ति की मदद करना आपके मानसिक तनाव को संतुलित करने के लिए अच्छे टॉनिक की काम करेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में अच्छा परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। आज बड़े भाई की सलाह पर निवेश करें तो निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा।

मीन राशि
आज माता-पिता की सलाह से कोई काम करें, आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते में मिठास आएगी। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधो पर आ सकती है। आज दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। रास्ते में आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसके सहयोग से आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज पैरों में दर्द से थोडा परेशान रहेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल