1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 मार्च 2018: सतर्क रहें ये 5 राशियां, इन राशियों का बुधवार बीतेगा खास

राशिफल 14 मार्च 2018: सतर्क रहें ये 5 राशियां, इन राशियों का बुधवार बीतेगा खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2018 06:53 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 06:53 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ चंद्रमा राहु-केतु से पीड़ित रहेगा। इसका अशुभ असर वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ेगा। वहीं अन्य राशियों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

14 march wednesday rashifal in hindi
Image Source : PTI14 march wednesday rashifal in hindi

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। निगेटिव लोगों से थोड़ी दूरी बनाएं रखें। लंबे समय से रूका काम आज पूरा हो जाएगा। बहते जल में काली उड़द प्रवाहित करें, परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
आज भाग्य आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। बैंक से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। नए लोगों से मुलाकात होगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज आपका सामना नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज एक-दूसरे को गुलाब दें, रिश्तों में मजबूती आयेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल