1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 मार्च 2018: सतर्क रहें ये 5 राशियां, इन राशियों का बुधवार बीतेगा खास

राशिफल 14 मार्च 2018: सतर्क रहें ये 5 राशियां, इन राशियों का बुधवार बीतेगा खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2018 06:53 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 06:53 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ चंद्रमा राहु-केतु से पीड़ित रहेगा। इसका अशुभ असर वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ेगा। वहीं अन्य राशियों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

14 march wednesday rashifal in hindi
Image Source : PTI14 march wednesday rashifal in hindi

कुंभ राशि
आज बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है, घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ है, विवाह के लिए सुयोग्य रिश्ता आ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। छात्रों को आज कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरूआत करें।

मीन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बड़ों से सोच-समझकर बात करें। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस रिलेटिड परेशानियां दूर होंगी, आप राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा, सारे काम आसानी से बन जाएंगे। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। आज आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। खुद को तैयार रखें। परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। गाय को रोटी खिलायें, मानसिक तनाव दूर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल