1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 जून 2018: मंगलवार को लग रहा है वज्र योग, इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा लाभ ही लाभ

राशिफल 19 जून 2018: मंगलवार को लग रहा है वज्र योग, इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा लाभ ही लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 06:10 pm IST

मंगलवार होने के साथ-साथ आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के कारण वज्र योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को धन लाभ के साथ-साथ बिजनेस में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 19 june 2018 tuesday
horoscope 19 june 2018 tuesday

सिंह राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा। किसी करीबी के आने से घर में खुशियों का आगमन होगा। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकालकर परिवार के साथ समय बितायें। कारोबार में किसी काम को करने में थोड़ी परेशानी आ रही हो तो उसे कल के लिये छोड़ दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, नियमित योग करते रहें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पीपल के पेड़ में जल चढ़ायें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
Purple, 3

कन्या राशि: आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। ऐसी सभी चीजो से दूर रहें, जो आपकी तरक्की में रूकावट बन रही हो। घरवालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव देगा। अपने काम में तेजी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। आज अपनी निजी बातें किसी से शेयर ना करें , कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। चींटी को आटा खिलायें, मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- Blue, शुभ अंक- 1

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल