1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 जून 2018: मंगलवार को लग रहा है वज्र योग, इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा लाभ ही लाभ

राशिफल 19 जून 2018: मंगलवार को लग रहा है वज्र योग, इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा लाभ ही लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 06:10 pm IST

मंगलवार होने के साथ-साथ आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के कारण वज्र योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को धन लाभ के साथ-साथ बिजनेस में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 19 june 2018 tuesday - India TV Hindi
horoscope 19 june 2018 tuesday

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 06:41 पर ही समाप्त हो चुकी है। फिलहाल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि चल रही है। आज के दिन स्कंद षष्ठी मनायी जायेगी। कई जगहों पर इसे अरण्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।

मंगलवार होने के साथ-साथ आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र  के कारण वज्र योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को धन लाभ के साथ-साथ बिजनेस में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि: आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। निवेश का कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जिससेआपको भविष्य में फायदा होगा। । घर में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा इसलिये काम को अच्छी तरीके से पूरा करें। रचनात्मक कामों के लिहाज से समय बहुत अच्छा है। किसी करीबी के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। आपने पैसों से जुड़ा जो फैसला लिया था उसके सुखद परिणाम मिल सकता है। गाय को हरी घास खिलाएं, जीवन में तरक्की मिलेगी।

शुभ रंग- Sky Blue, शुभ अंक- 3

वृष राशि: आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। आज आपको जो अवसर मिले, उनके लिए खुद को तैयार रखें। आपकी महत्वाकांक्षाएं आज चरम पर रहेंगी। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश भी करेंगे।  लोग आज आपसे किसी तरह की सलाह भी ले सकते हैं। इस राशि के जिन लोगों की स्वीट्स की शॉप है, उनकी इनकम में आज इजाफा होने वाला है।आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ायें, दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- Yellow, शुभ अंक- 5

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल