1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. यह नीला ग्रह कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

यह नीला ग्रह कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2018 06:53 am IST,  Updated : Jun 18, 2018 06:58 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से के अनुसार आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 04:57 पर नेपच्यून, यानी वरूण ग्रह कुंभ राशि में वक्री होगा और 25 नवंबर की सुबह 06:39 तक वक्री ही रहेगा। उसके बाद कुंभ राशि में ही फिर से मार्गी हो जायेगा।

neptune transit aquarius on 18 june 2018- India TV Hindi
neptune transit aquarius on 18 june 2018

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज जैनियों की श्रुति पंचमी है। श्रुति का शाब्दिक अर्थ है सुना हुआ। जैन समाज में इस दिन का विशेष महत्व है। कहते हैं इसी दिन पहली बार जैन धर्म का ग्रंथ लिखा गया था। इसके साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 04:57 पर नेपच्यून, यानी वरूण ग्रह कुंभ राशि में वक्री होगा और 25 नवंबर की सुबह 06:39 तक वक्री ही रहेगा। उसके बाद कुंभ राशि में ही फिर से मार्गी हो जायेगा।

लगभग 5 महीने तक वक्री नेपच्यून कुंभ राशि में रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस दौरान नेपच्यून विभिन्न राशि वालों के किस स्थान पर गोचर करेगा और नेपच्यून के इस गोचर से विभिन्न राशि वालों को क्या शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे।

आपको बता दें कि नेपच्यून हमारे सौरमंडल का आठवां ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौरमण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है, जबकि पृथ्वी से इसका द्रव्यमान लगभग 17 गुना अधिक है।

मेष राशि

नेपच्यून आपके ग्यारहवें स्थान पर वक्री होगा। वक्री नेपच्यून के प्रभाव से आपकी आमदनी के स्त्रोत में परिवर्तन होता रहेगा। भाग-दौड़ में जीवन व्यतीत होगा। परिश्रम के कामों से थोड़ा बचने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आपको अपने कामों के लिये हिम्मत बनाकर रखनी चाहिए वरन् आप 25 नवंबर तक थोड़े आलसी प्रवृत्ति के हो जायेंगे और अपने आपको हर वक्त फ्री रखने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसका असर आपकी आमदनी पर भी पड़ेगा। अतः वक्री नेपच्यून के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए दूध से बनी कोई भी एक चीज़ छोटे बच्चों को गिप्ट कर दें। अगर आपके लिये संभव हो तो 11 छोटे बच्चों में दूध से बनी कोई चीज़ गिफ्ट करें, बाकी आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।

वृष राशि
नेपच्यून आपके दसवें स्थान पर वक्री होगा। वक्री नेपच्यून के प्रभाव से आपको राज्य कर्मचारी होने का लाभ मिलेगा। बिजनेस के मामलों में आपका ज्ञान ठीक बना रहेगा। 25 नवंबर तक आपको देश-विदेश से बिजनेस करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नया कार्य करने का विचार भी बना सकते हैं। साथ ही 25 नवंबर तक आपके परिवार का माहौल भी ठीक-ठाक रहेगा। अतः वक्री नेपच्यून के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए चन्द्रदेव को जल से अर्घ्य दें। साथ ही रात के समय दूध पीना अवॉयड करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल