1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 जून 2018: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी है, इन 4 राशियों को मिल सकता है नौकरी का ऑफर

राशिफल 18 जून 2018: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी है, इन 4 राशियों को मिल सकता है नौकरी का ऑफर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Jun 17, 2018 05:31 pm IST

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। ऑफिस में चल रही परेशानियों का अंत होगा ।इस राशि के कंप्यूटर इंजीनियर को विदेश से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। करियर में आज कुछ जरूरी बदलाव होंगे ।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: रोज की तरह एक बार फिर मैं हाजिर हूं आपका भविष्य.. आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए..... आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन हैआज जैनियों की श्रुति पंचमी है। श्रुति का शाब्दिक अर्थ है सुना हुआ। जैन समाज में इस दिन का विशेष महत्व है। कहते हैं इसी दिन पहली बार जैन धर्म का ग्रंथ लिखा गया था

मेष राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। ऑफिस में चल रही परेशानियों का अंत होगा ।इस राशि के कंप्यूटर इंजीनियर को विदेश से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। करियर में आज कुछ जरूरी बदलाव होंगे । जिससे मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी । केले के पेड़ में जल चढ़ाएं, मनोकामना पूरी होगी 

वृष राशि: आज किस्मत आपका साथ देगी। शारीरिक रुप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आप बातों से दूसरों को  अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे । बदलती परिस्थितियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन है, किसी प्राइवेट शिक्षण संस्थान से  जुड़ेंगे । विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगें । घोड़े को हरी घास खिलाएं, धनलाभ होगा।

मिथुन राशि: आज आपके जीवन में खुशियों की बारिश होगी। खुद को काबिल बनाने की राह में आप जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। लवमेट के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे, आपके रिश्तों में नजदीकीयां आऐंगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।  इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी ।  गाय को गुड़ खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते है। आज अचानक से आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। आज ऑफिस में बॉस आपके सुझाव की तारीफ करेंगे। आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है ।  शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपको सफलता मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल