धर्म डेस्क: महीने का दूसरा दिन सोमवार कई मायनों में खास रहने वाला है। सोमवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। यायीजयद योग और सर्वार्थसिद्ध योग। जहां यायीजयद योग दोपहर बाद 03:21 से शाम 06:29 तक और सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 06:29 से अगली सुबह 05:15 तक रहेगा। इतना शुभ मुहूर्त होने के कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
Related Stories
मेष
आज का दिन आप के लिए लाभदायी है। व्यापार और व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।वृषभ
आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यावसायिक कार्य के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। प्रमोशन हो सकती है। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।