1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बना लें सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन, नोट करें रेसिपी

सुबह नाश्ते में बना लें सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 14, 2026 06:00 am IST,  Updated : Sep 14, 2026 06:00 am IST

अगर आप सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो सोया-चुकंदर चीला ट्राई करें। यह रेसिपी स्वाद के साथ पोषक तत्वों से भरपूर है

सोया चुकंदर चीला रेसिपी- India TV Hindi
सोया चुकंदर चीला रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @JHUMA'S RASOI

सुबह के नाश्ते में अगर कुछ हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो सोया-चुकंदर चीला एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। सोया प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, वहीं चुकंदर इस चीले को स्वाद और रंग के साथ कई पोषक तत्व भी देता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और आप इसे अपनी पसंद की हरी चटनी, दही या सब्जियों के साथ खा सकते हैं। अगर आप दिन की शुरुआत प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के साथ करना चाहते हैं, तो इस आसान और स्वादिष्ट सोया-चुकंदर चीला रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

सोया-चुकंदर चीला के लिए सामग्री

1 कप कच्चे सोया चंक्स (इन्हें गर्म पानी में भिगो दें), 1 कप रागी का आटा, 1 बड़ा प्याज़, 1 इंच अदरक, आधी गाजर, आधा चुकंदर, 1-2 हरी मिर्च, एक मुट्ठी हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, आधा कप गर्म पानी (बैटर बनाने के लिए)

सोया-चुकंदर चीला बनाने की विधि

पहला स्टेप: सबसे पहले सोया चंक्स को हरी मिर्च और 1 इंच अदरक के साथ ब्लेंड कर लें। अब इसे 1 कप रागी का आटा, 1 बड़ा प्याज़, 1 इंच अदरक, आधी गाजर, आधा चुकंदर, 1-2 हरी मिर्च, एक मुट्ठी हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक के साथ मिलाएं; ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज़्यादा पतला न हो बैटर को 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही रखा रहने दें। एक पैन पर तेल लगाएं। बैटर फैलाएं और दोनों तरफ़ से कुरकुरा होने तक पकाएं; आप थोड़ा घी या मूंगफली का तेल भी लगा सकते हैं। इसे तीखी चटनी के साथ मज़े से खाएं।

सोया-चुकंदर चीला खाने के फायदे

यह नाश्ता प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद चुकंदर हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है और खून की कमी को दूर करता है। साथ ही सोया में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो मसल्स रिकवरी में फायदेमंद है। साथ ही इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल