1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 मई 2018: रविवार के साथ बन रहा है रवि योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

राशिफल 20 मई 2018: रविवार के साथ बन रहा है रवि योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2018 10:54 am IST,  Updated : May 20, 2018 09:20 am IST

रविवार के दिन इतना शुभ योग बनने के कारण कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में भी लाभ के असार नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

 horoscope 20 may 2018 sunday- India TV Hindi
 horoscope 20 may 2018 sunday Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। आज रवि षष्ठी है। रवि षष्ठी के दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विधान है। साथ ही आज रात 10:45 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक पुष्य नक्षत्र भी है। रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र बड़ा ही शुभफलदायी होता है।

रविवार के दिन इतना शुभ योग बनने के कारण कुछ राशियों  की किस्मत चमक जाएगी। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में भी लाभ के असार नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दूसरों को दिखाने के लिये जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आज पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि आप ऐसी परिस्थितियों में ना पड़ें। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज वो पार्टनर की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करें। पिता के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, दिनभर भाग-दौड़ बनी रहेगी । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, मन शांत रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन तरक्की देने वाला है। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आज आप भावनात्मक होकर कोई फैसला ना लें। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को पीछे छोड़ दें, तरक्की मिलनी तय है। आज छोटी बहन को कोई प्यारा सरप्राइज़ दें, रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डाउन हो सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिये मौसमी फल खायें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल