1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गणेश चतुर्थी: गणपति को करना है खुश, तो राशिनुसार करें ये छोटे सा उपाय

गणेश चतुर्थी: गणपति को करना है खुश, तो राशिनुसार करें ये छोटे सा उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 17, 2018 03:09 pm IST,  Updated : May 17, 2018 03:09 pm IST

प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है, जबकि प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है। जीवन में शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और नौकरी में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये अलग- अलग राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

ganesha  chaturthi - India TV Hindi
ganesha  chaturthi

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, लेकिन यह तिथि सुबह 08:25 तक ही रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है, जबकि प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है।

दरअसल भगवान गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना जाता है। अतः आज के दिन भगवान श्री गणेश की उपासना के लिये बड़ा ही अच्छा दिन है। आज के दिन विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, अपने घर की सुख-समृद्धि में इज़ाफा करने के लिये, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए, अपने दाम्पत्य संबंधों की खुबसूरती को बनाये रखने के लिये, अपने बिजनेस संबंधी हर कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिये, अपनी उलझनों से बाहर निकलने के लिये, दूसरों के सामने अपनी शक्ति का लोहा मनवाने के लिए, परिवार की खुशहाली हमेशा बनाये रखने के लिये, अपने दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये, अपने बच्चों के करियर की तरक्की सुनिश्चित करने के लिये और उनकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी के लिये, अपनी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिये, जीवन में शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और नौकरी में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये अलग- अलग राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद एक पान का पत्ता लें और उसे साफ पानी से धोकर, अच्छी तरह से कपड़े से पोंछ लें। फिर केसर की मदद से उस पर ‘श्री’ लिखें और भगवान श्री गणेश की पूजा के समय उन्हें अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि में इज़ाफा होगा।

वृष राशि
अगर आप अपने बिजेनस संबंधी हर कार्य की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन संकटनाशन गणेश स्त्रोत में दिये गये भगवान के इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र इस प्रकार है-
प्रणम्यं शिरसा देव गौरीपुत्रं विनायकम।
भक्तावासं: स्मरैनित्यंमायु:कामार्थसिद्धये।।

आज के दिन इस स्तोत्र का जाप करने से आपको अपने बिजनेस संबंधी हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपके सारे कार्य सिद्ध होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल