धर्म डेस्क: आज रमज़ान का पहला रोज़ा होगा। इस बात का ऐलान देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद और अन्य उलेमाओं ने किया। यानी कि 17 मई को ही पाक माह का पहला रोजा पड़ेगा।
Related Stories
लखनऊ सहित कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में चांद के दीदार हो गए है। जिसके कारण गुरुवार के दिन ही पहला रोजा होगा।
चांद की दृश्यता केवल 29 सेकेंड रही। वैसे माना जा रहा था कि शाम को 7.02 बजे से 07.04 के बाद चांद दिखाई देगा। रात 9 बजे के आसपास चांद का ऐलान हुआ। रमज़ान के महीने का चांद दिखने के बाद मस्जिदों में रमज़ान की विशेष नमाज तराहवी भी शुरु हो गई है।
आपको बता दें कि इस बार बहुत बड़ा रोजा पड़ेगा। वह है 14 जून को। जो कि 14 से 15 घंटे से पहले खत्म न होगा। वहीं 11 जून को शब-ए-कद्र मनाई जाएगी।
आपको बता दें कि रमजान पूरे 30 दिन का होता है। जिसे इस्लामी कैलेंडर में हिजरी कहा जाता है। यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत ही खास होता है। इसे 5 स्तंभों में से एक माना जाता है।
रमजान के चलते बाजार में भी चहल-पहल का माहौल है। लोग सहरी और रोजा इफ्तार के लिए खजूर, रमजानी ब्रेड, फैनी, ड्राईफ्रूट, चना, फल आदि की खरीदारी कर रहे हैं। रोजा इफ्तार के समय खजूर और फल, ड्राइफू्ट्स, उबले हुए चने आदि का सेवन करते हैं। इससे प्यास कम लगती है और जल्द शरीर में ताकत देते हैं।