1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2018 01:12 pm IST,  Updated : May 17, 2018 06:34 am IST

राशिफल 17 मई 2018: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। गुरुवार होने के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र है। जिसके कारण सुकर्मा योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गुरुवार के दिन कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलेगा। वहीं अचानक धन की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 may 2018 thursday - India TV Hindi
Horoscope 17 may 2018 thursday

धर्म डेस्क: गुरुवार के साथ-साथ आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। गुरुवार होने के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र बन रहा है। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र बन रहा है।  जिसके कारण सुकर्मा योग  बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गुरुवार के दिन कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलेगा। वहीं अचानक धन की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस में फायद होने वाला है कार्य में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमे आपको सफलता हासिल होगी। परिवार में तालमेल बनाकर रखें साथ ही घर के बाहर निकलने से पहले बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, अधूरे काम पूरे होंगे।

वृष राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापारियों को अपेक्षा से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का विचार बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। ससुराल से कोई गिफ्ट मिल सकता है। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, जंक फूड एवॉएड करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लक्ष्मी मां के मन्दिर में फूल चढ़ाएं, धन लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल