1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2018 01:12 pm IST,  Updated : May 17, 2018 06:34 am IST

राशिफल 17 मई 2018: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। गुरुवार होने के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र है। जिसके कारण सुकर्मा योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गुरुवार के दिन कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलेगा। वहीं अचानक धन की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 may 2018 thursday
Horoscope 17 may 2018 thursday

सिंह राशि
आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी, इस मुलाकात से बिजनेस में काफी लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, साथ में लॉंग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं । इस राशि के  डॉक्टर्स के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े हॉस्पिटल से जॉब ऑफर आ सकता है। माता-पिता के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।  सूर्य को जल अर्पित करें, काम में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
आज का दिन आनंदमय रहेगा। ऑफिस में हर किसी पर भरोसा करने से बचें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। आज यात्रा करते समय अपने मोबाइल का खास ध्यान रखे। आज सोफ्टवेयर इंजीनियर वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है, धनलाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा, शाम को घर पर ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। 'ऊँ' का उच्चारण करें, मन शांत रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल