1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2018 01:12 pm IST,  Updated : May 17, 2018 06:34 am IST

राशिफल 17 मई 2018: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। गुरुवार होने के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र है। जिसके कारण सुकर्मा योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गुरुवार के दिन कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलेगा। वहीं अचानक धन की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 may 2018 thursday
Horoscope 17 may 2018 thursday

तुला राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज अपने करीबी लोगों की परेशानी के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे।  माता-पिता के आशीर्वाद से सारे काम सिद्ध होंगे। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना किसी बात पर बहस हो सकती है। जॉब इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आज का दिन शुभ है, आपको सफलता मिलेगी। गाय को गुड़ और चावल खिलाएं, सभी परेशानियां दूर हो जायेंगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन व्यापारियों के लिए अच्छा है।  इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में जल्दी ही आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। ऑफिस में नए दोस्त बनेंगे, साथ में डिनर का प्लान बन सकता है। मां दुर्गा को नमस्कार करें, जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल