1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2018 01:12 pm IST,  Updated : May 17, 2018 06:34 am IST

राशिफल 17 मई 2018: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। गुरुवार होने के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र है। जिसके कारण सुकर्मा योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गुरुवार के दिन कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलेगा। वहीं अचानक धन की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 may 2018 thursday
Horoscope 17 may 2018 thursday

कुंभ राशि
आज जो लोग कोर्ट कचहरी की लाइन में हैं उनका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा क्योंकि आज मन की चंचलता बनी रहेगी। नए काम से आपको लाभ होगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे जिसमे आपको माता पिता का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई मे कुछ कम लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े उन जातकों को आज बहुत बड़ा फायदा होगा। तुलसी के पौधे में जल डालें, मन शांत रहेगा।

मीन राशि
आज कारोबार में बड़े बुजुर्ग से सलाह मशवरा लेकर ही नया कार्य शुरू करें। आज ऑफिस में ज्यादा काम करने के लिए मिल सकता है। आज आप कोई प्रतियोगिता में भाग ले सकते है जिससे आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज बड़े बुजुर्ग को कुछ अच्छा गिफ्ट दे सकते है जिससे उन्हें अच्छा लगे। आज स्टूडेंट्स पढाई में भाई से मदद लेंगे। मन्दिर में घी का दीपक जलाएं, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल