1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 17 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2018 01:12 pm IST,  Updated : May 17, 2018 06:34 am IST

राशिफल 17 मई 2018: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। गुरुवार होने के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र है। जिसके कारण सुकर्मा योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गुरुवार के दिन कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलेगा। वहीं अचानक धन की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 may 2018 thursday
Horoscope 17 may 2018 thursday

धनु राशि
आज आपके पॉलिटिकल कनेक्शन अच्छे रहेंगे। आज आपको बिजनेस में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आज शॉपिंग पर जाने से पहले अपनी कार की चाबी जरूर देख लें। आज घर-ऑफिस में माहौल शांत और सकारात्मक रहेगा। करियर में नए मौके मिलेंगे और आप नई स्थितियों के साथ तालमेल बहुत अच्छी तरह बना लेंगे। आसपास के लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों में बातचीत हो सकती है। आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। पक्षियों को दाना डालें, अच्छे विचार दिमाग में आयेंगे।

मकर राशि
आज नया घर लेने के लिए आप अलग-अलग स्कीम पर रिसर्च करेंगे। आज आप फ्री और रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आपका स्वभाव बिल्कुल केयर-फ्री रहेगा। आपको दुनिया की कोई टेंशन नहीं होगी। आज आपकी छवि एक रोमांटिक व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। आज आप अपने लिए कुछ नई ड्रेस खरीद सकते हैं और किसी खास दोस्त के साथ डिनर पर भी जा सकते है। छोटे भाई-बहनों से भी आपको सहयोग मिलने के आसार हैं। मन्दिर में फलों का दान करें, अच्छा महसूस करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल