1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 मई 2018: रविवार के साथ बन रहा है रवि योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

राशिफल 20 मई 2018: रविवार के साथ बन रहा है रवि योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2018 10:54 am IST,  Updated : May 20, 2018 09:20 am IST

रविवार के दिन इतना शुभ योग बनने के कारण कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में भी लाभ के असार नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

 horoscope 20 may 2018 sunday
 horoscope 20 may 2018 sunday

तुला राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस राशि के जो लोग बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें कामकाज में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कहीं बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर करें, फायदा जरूर मिलेगा। अचानक किसी नई सूचना के मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जायेंगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, फैमिली डॉक्टर की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। घर में फूलों की एक तस्वीर लगाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। कई दिनों से रूका हुआ काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अचानक धनलाभ हो सकता है। छात्र आज स्टडी में आ रही प्रॉब्लम्स को आसानी से सॉल्व कर लेंगे। आज बच्चों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा, किसी पार्क में घूमने जा सकते हैं। माता- पिता के पैर छूकर दिन की शुरूआत करें, सारे काम सफल होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल