1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 सितंबर राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

21 सितंबर राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 20, 2018 12:23 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 12:23 pm IST

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ अचानक धन लाभ मिलेगा।

Horoscope 21 september 2018
Horoscope 21 september 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। इस राशि के विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके कामों को बेहतर परिणाम मिलेगा। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज ऊँ शब्द का सस्वर उच्चारण करें, संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि
आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। आपको दूर स्थान के लोगों से सहयोग मिल सकता है। आपके सोचने के तरीके में बदलाव आएगा। ऑफिस में ज्यादा मेहनत से फायदा हो सकता है। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा।  मां दुर्गा को खीर का भोग लगाएं, तरक्की के नए रास्ते नजर आयेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल