1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 सितंबर राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

21 सितंबर राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 20, 2018 12:23 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 12:23 pm IST

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ अचानक धन लाभ मिलेगा।

Horoscope 21 september 2018
Horoscope 21 september 2018

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गलतफहमी की वजह से आपको थोड़ी हानि हो सकती है। बेहतर होगा कि आज अपने कामों के प्रति सतर्क रहें। विरोधी पक्ष आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन आपको सोच-समझकर हाथ बढ़ाने की ज़रूरत है। इस राशि के स्टूडेंट्स के करियर में कोई नया मोड़ आ सकता है। शिवलिंग पर गुड़ चढ़ाएं, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। किसी मित्र की मदद से आप राहत की सांस लेंगे। इस राशि के कारोबारियों को धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के खिलाड़ियों की रुचि आध्यात्म की ओर हो सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। यात्रा आनन्दमय रहेगी। किसी काम को लेकर दोस्तों की योजना से सहमत हो सकते हैं। मंदिर में गोले-मिश्री का दान करें, आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल