धर्म डेस्क: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज से दाक्षिणात्यों का वर महालक्ष्मी व्रत आरम्भ होगा। साथ ही आज शुक्रवार का दिन है। सप्ताह में हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता से जुड़ा होता है।
Related Stories
आज शुक्रवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। जहां यायीजयद योग दोपहर 12:51 से सूर्योदय तक रहेगा। वहीं सिद्धि योग सुबह 06:48 से अगली सुबह 05:40 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। (रक्षाबंधन 2018: इस दिन बहन भाई को बांधे राशिनुसार इस रंग की राखी, मिलेगा दुर्भाग्य से मुक्ति )
मेष राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट आपका इंतजार कर रहा है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है। शाम को घर में कोई आपका बेसब्री से इंतजार कर सकता है। आज अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर न रहें। किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं घर से निकलते वक्त बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। (Raksha Bandhan 2018: जानें आखिर क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार?, क्यों भाई को बांधी जाती है राखी )
वृष राशि
आज आपका पूरा दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज घर-परिवार या फिर ऑफिस में कोई खुशी का समाचार मिलेगा। ऑफिस ट्रिप पर बाहर भी जा सकते हैं। काम में एक्स्ट्रा मेहनत से फायदा हो सकता है। आज दूसरों की मदद करेंगे। आज कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपका दिन बेहतर जायेगा।
अगली स्टाइल में पढ़ें और राशियों के बारें में