1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 अगस्त 2018 राशिफल: लव हेल्थ और करियर के लिए खास है कुछ लोगों का दिन, जानें अपना भविष्य

24 अगस्त 2018 राशिफल: लव हेल्थ और करियर के लिए खास है कुछ लोगों का दिन, जानें अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2018 01:57 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 01:57 pm IST

आज शुक्रवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope Today 24 Aug 2018
 Horoscope Today 24 Aug 2018

तुला राशि
आज दिन थोड़े उतार-चढ़ाव से होकर गुजर सकता है। कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये टाल देना बेहतर रहेगा। बिजनेस में धन लाभ के कुछ आसार बन रहे हैं, लेकिन संभलकर चलने की जरूरत है। एक गलती आपका नुकसान करा सकती है। आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ नया करने का मन कर सकता है। मन बहलाने के लिये कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नये पार्ट टाइम कोर्स में एडमिशन लेने का विचार कर सकते हैं। लवमेट आज अपने दिल की बात कह सकते हैं, मौका अच्छा है। पहले किये गए कामों की तारीफ हो सकती है। आज संचार साधनों से फायदा हो सकता है। चिड़ियों को दाना डालें, लोगों का सहयोग मिलेगा।

अगली स्टाइल में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल