1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 जनवरी 2018: बन रहा है रवियोग इन 7 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 26 जनवरी 2018: बन रहा है रवियोग इन 7 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2018 05:29 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 05:30 pm IST

Aaj Ka Rashifal (26th January 2018): यह योग सुबह 07:30 से शुरू होकर दूसरे दिन पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 04:05 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन थकावट भरा रहेगा। घरेलू कामों की वजह से भाग-दौड़ बनी रहेगी। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा के दौरान किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज किसी को उधार देने से बचें। आज दिन की शुरुआत कुछ मीठा खाकर करें। नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, अभी सर्दी है ऐसे में उन्हें सर्दी से बचा कर रखें।  जीवनसाथी के सहयोग से कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। भगवान शंकर को जल अर्पित करें, मानसिक तनाव कम होगा।

मीन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस को लेकर आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी दोस्त की पार्टी में जा सकते हैं, इंज्वाय करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ेंगे, आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। परिवार के साथ घर पर ही मूवी का प्लान बन सकता है। गुड़-चने का दान करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल