धर्म डेस्क: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज पूरे दिन, पूरी रात रवि योग रहेगा। रवि योग के दौरान किये गये सभी काम सफल होते हैं। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर सूर्यदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जायेंगे और 11 जनवरी को सुबह 07:16 तक यहीं पर रहेंगे। सूर्यदेव के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जाने से अलग-अलग राशि और नक्षत्र वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
Related Stories
मेष राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। आप आने वाले दिनों की प्लानिंग करेंगे। आज मेहनत आपको पॉज़िटिव रिज़ल्टस दिलाएगी। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। किस्मत आपके साथ रहेगी। आज ऑफिस में सभी से अपनी बात मनवा सकते है। सीनियर्स आपकी राय पर पॉज़िटिव रिस्पॉन्स देगें। इस राशि के बिजनेसमैन्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के योग नजर आ रहे हैं। उधार के लेन-देन से बचें।
वृष राशि
संगीत के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। संगीत के क्षेत्र में कोई विशेष सफलता हासिल होगी। विवाहित लोगों के जीवनसाथी का व्यवहार प्यार भरा रहेगा। हालांकि आज बिना कारण खुद को तनाव ग्रस्त महसूस करेगें। स्टूडेंटस के लिए दिन अच्छा साबित होगा। शाम को माइंड फ्रेश करने के लिए किसी दोस्त के घर जा सकते हैं या फिर फोन पर उनसे बात हो सकती है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में