1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. गुरुवार का राशिफल: इन राशियों के लिए इस साल का आखिरी Thursday साबित होगा शुभ

गुरुवार का राशिफल: इन राशियों के लिए इस साल का आखिरी Thursday साबित होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2017 08:51 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 08:52 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज पूरे दिन, पूरी रात रवि योग रहेगा। रवि योग के दौरान किये गये सभी काम सफल होते हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका भविष्य।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा| आज ऊर्जा और उत्साह के नये प्रवाह का अनुभव करेंगें। नयी व्यायाम प्रणाली या योग की कक्षाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप कहीं बाहर जा रहे है तो आपकी यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत बना रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करें, मन शांत होगा।

मकर राशि
आज अपने सामने आयी चुनौतियों का समाधान आसानी से खोज लेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने के कारण आपका काम लटक सकता है। किसी नए काम को करने से पहले बडों की सलाह लें, फायदा होगा। ऑनलाइन खरीदारी और निवेश में सावधानी रखें। म्युचुअल फंड, कमोडिटी या ब्याज से पैसा देने वाले लोग सावधान रहें। पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का जोखिम न लें। आज बाहर कही घूमने जा सकते हो, माहौल बदल जाएगा|

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल