1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बना लें प्रोटीन से भरपूर काले चने की चाट, झटपट होगी तैयार, नोट करें विधि

सुबह नाश्ते में बना लें प्रोटीन से भरपूर काले चने की चाट, झटपट होगी तैयार, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 29, 2026 09:58 am IST,  Updated : Jul 29, 2026 10:06 am IST

अगर सुबह के समय आपको कुछ चटपटा लेकिन हेल्दी नाश्ता करने का मन है तो आप काले चने की चाट बना सकते हैं, नोट कर लें रेसिपी

काले चने की चाट- India TV Hindi
काले चने की चाट Image Source : YOUTUBE - @COOKING WITH CHEF ASHOK

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं, तो काले चने की यह चटपटी रेसिपी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर यह चाट लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देती है। इसे उबले हुए काले चने, ताजी सब्जियों, नींबू के रस और हल्के मसालों के साथ कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। वेट मैनेजमेंट करने वालों से लेकर हेल्दी डाइट फॉलो करने वाले लोगों के लिए यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

काले चने की चाट के लिए सामग्री

उबले काले चने, उबले आलू, टमाटर,  प्याज, सेब, अनानास, अंगूर, अनार, अदरक (कटा हुआ), हरी मिर्च, चाट मसाला, काला नमक, नींबू का रस, मीठी इमली की चटनी, ताज़ा हरा धनिया, पुदीना

काले चने की चाट बनाने का तरीका

  • पहला स्टेप : काले चने की चाट बनाने के लिए, सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर एक बर्तन रखें। उसमें पानी डालकर फिर उसमें काला चना डालें। इसे तब तक उबालें जब तक वह नरम न हो जाए। जब वह उपल जाए तो उसे ठंडा होने दें।

  • दूसरा स्टेप: अब, उबले हुए चने  को ज़रूरत के हिसाब से छान लें और फिर उसमें उबले हुए आलू के टुकड़े, बारीक कटा टमाटर और प्याज डालें। फिर उसमें आधा चम्मच हरी धनिया की चटनी, मीठी इमली की चटनी, सेब, अनानास, अंगूर, अनार, कुटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, चाट मसाला, काला नमक, नींबू का रस, ताज़ा हरा धनिया, पुदीना  की पत्तिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। स्वाद के हिसाब से सारी चीज़ें मिला लें, आप जो फल पसंद नहीं हैं उन्हें छोड़ कर अपनी पसंद के फल डाल सकते हैं।

  • तीसरा स्टेप: आपकी स्वादिष्ट, ताज़ा और स्वादिष्ट चाट तैयार है।

काला चना खाने के फायदे 

इसका नियमित और संतुलित सेवन पाचन को बेहतर बनाने, वजन नियंत्रित रखने, ब्लड शुगर को मैनेज करने और दिल की सेहत को सपोर्ट करने में सहायक हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल