1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कद्दू का हलवा व्रत में खा सकते हैं, पेट और शरीर के लिए है फायदेमंद, आसान है रेसिपी

क्या कद्दू का हलवा व्रत में खा सकते हैं, पेट और शरीर के लिए है फायदेमंद, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 29, 2026 02:34 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 02:34 pm IST

व्रत में कुछ सब्जियां जैसे आलू, लौकी और गाजर तो खाते हैं, लेकिन क्या व्रत में कद्दू खा सकते हैं। कुछ लोग व्रत में कद्दू का हलवा बनाकर खाते हैं। आइये जानते हैं कद्दू का हलवा कैसे बनाते हैं और क्या इसे उपवास में खा सकते हैं?

कद्दू का हलवा रेसिपी- India TV Hindi
कद्दू का हलवा रेसिपी Image Source : INDIA TV

व्रत में सात्विक खाना खाने की सलाह दी जाती है। सब्जियों में लौकी और कद्दू को व्रत में आसानी से खा सकते हैं। आप कद्दू की सब्जी या कद्दू का हलवा बनाकर उपवास में खा सकते हैं। कद्दू में भरपूर फाइबर होता है जिससे पेट साफ होता है। कद्दू खाने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या भी दूर होती है। अगर आप सावन में सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो कद्दू का सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग कद्दू की खीर बनाकर खाते हैं और कुछ इसका हलवा खाना पसंद करते हैं। पीले रंग का कद्दू का हलवा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। आप इसे झटपट बनाकर खा सकते हैं। आइये जानते हैं कद्दू का हलवा कैसे बनाते हैं और कद्दू खाने के फायदे क्या हैं?

कद्दू का हलवा बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- कद्दू का हलवा बनाने के लिए आपको आधा किलो पीला पका हुआ कद्दू लेना है। कद्दू को छीलकर धोकर कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में आधा लीटर फुल क्रीम दूध डालें। दूध को गाढ़ा करते हुए उबालते रहें। जब तक दूध गाढ़ा हो आप दूसरी गैस पर एक पैन में 2 चम्मच घी डालें और इसमें कद्दूकस किया हुआ कद्दू डाल दें। अब इसे चलाते हुए ढककर धीमी गैस पर पकाएं।

दूसरा स्टेप- दूध जब रबड़ी जैसा हो जाए तो गैस कम कर दें। अब कद्दू भी गल गया है इसमें अपने हिसाब से चीनी डाल दें। चीनी डालने के बाद पानी निकलता है तो कद्दू का सारा पानी सूखने दें। दूध मावा जैसा हो जाए तो इसे कद्दू वाले पैन में डाल दें। अब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर और कटे हुए काजू डाल दें।

तीसरा स्टेप- हलवा को थोड़ा चलाते हुए 5 मिनट के लिए और भून लें। ये हलवा ठंडा होने पर और भी गाढ़ा हो जाता है। आप इसे अपनी पसंद के मेवा डालकर सर्व करें। इसमें आप बारीक कटे हरे पिस्ता डालकर सर्व करेंगे तो मजा ही आ जाएगा। एक बार इस तरह कद्दू का हलवा बनाकर जरूर खाएं।

कद्दू के फायदे

कद्दू को आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें बीटा-कैरोटीन काफी होता है जो शरीर में विटामिन ए बनाने में मदद करता है। कद्दू को दिल के लिए भी बेहतरीन माना गया है। इससे पोटेशियम और फाइबर मिलता है जो बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। वजन घटाने में भी कद्दू लो कैलोरी और हाई फाइबर फूड है। इससे पेट भरा रहता है और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिलती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल